खारिया मीठापुर सरपंच उपचुनाव: पुष्पा माली 815 वोटों से विजय

खारिया मीठापुर में संपन्न हुए सरपंच उपचुनाव में पुष्पा माली ने 815 वोटों के बड़े अंतर से शानदार जीत हासिल की है। इस जीत के बाद क्षेत्र में जश्न का माहौल है, लोग आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर खुशियां मना रहे हैं।
मतगणना के दौरान भारी संख्या में लोग एकत्रित हुए, जिससे पूरा माहौल उत्साहपूर्ण हो गया। मतगणना स्थल पर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। थाना अधिकारी मूल सिंह भाटी के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात किया गया था, जिससे शांति और व्यवस्था बनाए रखने में सफलता मिली।
इस उपचुनाव को नेताओं के लिए प्रतिष्ठा का चुनाव माना जा रहा था। पुष्पा माली की जीत ने उनके समर्थकों में नया उत्साह भर दिया है और उनके प्रतिद्वंद्वियों के लिए एक कड़ी चुनौती पेश की है। चुनाव परिणाम ने खारिया मीठापुर की राजनीतिक तस्वीर को भी बदल दिया है।